बिश्रामपुर। भारत सरकार द्वारा स्वच्छ अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 का पुरस्कार वितरण राष्ट्रपति की अध्यक्षता में 1 अक्टूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया गया। आयोजन में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में क्लीनेस्ट सिटी अवॉर्ड 15000 जनसंख्या के अंदर नगर पंचायत बिश्रामपुर को भारत के संपूर्ण ईस्ट जोन व छत्तीसगढ़ राज्य में भी दूसरा स्थान प्राप्त होने पर इस उपलब्धि हेतु दिल्ली में राष्ट्रपति की अध्यक्षता में राज्य मंत्री कौशल किशोर एवं शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा नगर पंचायत विश्रामपुर के अध्यक्ष आशीष यादव, सीएमओ यूफ्रेसिया एक्का, एवं नगर पंचायत के इंजीनियर तरंग मित्तल को पुरस्कृत किया गया। साथ ही नगर पंचायत बिश्रामपुर को 3 स्टार रेटिंग का दर्जा भी प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि नगर पंचायत बिश्रामपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव का विषय है।
