बिश्रामपुर। विश्व अहिंसक दिवस 2 अक्टूबर को देश और दुनिया में शांति सदभावना और भाईचारा स्थापित करने के उद्देश्य से मलेशिया में ग्राम पंचायत महावीरपुर निवासियों विनय गुप्ता को युग सत्ता भारत, युवा एवं खेल मंत्रालय मलेशिया सरकार, इंटरनेशनल यूथ सेंटर मलेशिया, अंतर्राष्ट्रीय मुस्लिम विवि मलेशिया के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय यूथ लीडरशिप अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। तीन दिवसीय 15 वीं ग्लोबल यूथ पीस फेस्टिवल 2022 का आयोजन मलेशिया के कुआलांमपुर में किया गया। जिसमें मुख्य रुप से भारत, सीरिया, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, नेपाल, पाकिस्तान, थाईलैंड, फिलीपींस, श्रीलंका, पीओके, मालदीव, सूडान के साथ-साथ करीब 200 युवाओं ने हिस्सा लिया। मुख्य रूप से दुनिया में शांति स्थापना व पर्यावरण को लेकर युवाओं की चर्चा हुई। समापन समारोह के अवसर पर युवा एवं खेल मंत्रालय मलेशिया के जनरल सेक्रेटर भगदातो जाता शनतिरण मुनियां, युग सत्ता के निदेशक प्रमोद शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय यूथ सेंटर के सचिव नागेश्वरी की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही वर्ष 2023 में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 16 वें ग्लोबल यूथ पीस फेस्टिवल आयोजन करने की घोषणा की गई है।

Categorized in: