0 रेत का अवैध परिवहन करते

4 ट्रॉली ट्रक जप्त

0 फरार हुए वाहन चालक व मजदूर

चंचलेश श्रीवास्तव

सूरजपुर। रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ छत्तीसगढ़ फ्रण्ट लाईन में समाचार प्रकाशन के बाद थोड़ी हरकत में आये प्रशासन ने परंपरा के मुताबिक कार्रवाई की ओपचारिकता पूरी करते हुए रेत के अवैध परिवहन में लगे 4 ट्रॉली ट्रक जप्त किया है। परंतु बड़ी बड़ी वाहनों में व्यापक स्तर पर अवैध रूप से ओव्हर लोड कर यूपी ले जाये जा रही वाहनों पर कार्रवाई के नाम पर शायद प्रशासन के हाथ पांव फूल रहे है। यही कारण है कि सैकड़ो की संख्या में प्रतिदिन अवैध परिवहन में लगे वाहनों तक प्रशासन के हाथ नहीं पहुंच रहे है और छोटी मोटी कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपाने का प्रयास किया जा रहा है जो पूर्व से होता आया है। जबकि जिले के भैयाथान, प्रतापपुर, ओड़गी व सुरजपुर क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी बड़ी वाहने ओव्हर लोड रेत लेकर निकल रहीं है। जिन पर प्रशासन की नजरें इनायत क्यो है? यह आसानी से समझा जा सकता है।

खैर प्रशासन की जारी की गई विज्ञप्ति में बताया गया है कि कलेक्टर के निर्देश पर सोमवार को तहसीलदार संजय राठौड़ के नेतृत्व में राजस्व और खनिज विभाग के संयुक्त टीम ने सोहागपुर रेन नदी के तट पर अवैध खनन की बड़ी कार्यवाही करते हुए 4 ट्राली ट्रक जब्त किया। मौके पर ड्राइवर और मजदूर फरार हो गए। तत्काल पंचनामा की कार्यवाही कर जब्ती की गई। कार्रवाई के दौरान में नायब तहसीलदार हीना टंडन, आरआई अभिषेक सिंह, माइनिंग इंस्पेक्टर की टीम सहित और हल्का पटवारी निधि और कोटवार मौजूद रहे। बताया गया है कि शेष कार्यवाही की जा रही है।

पूर्व में प्रकाशित खबर पर डाले नजर…

Categorized in: