किशोरी को धनबाद से बरामद कर पुलिस ने आरोपित को भेजा जेल  


गिरजा ठाकुर


अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस की नाबालिग बालिकाओं संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे गुंज अभियान के क्रम में थाना धौरपुर की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर अपहृत बालिका को धनबाद झारखंड से बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक धौरपुर थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की घर से गांव में सरसों काटने जा रही हूं, कहकर घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। लड़की के बिना बताए घर से कहीं चले जाने से परेशान स्वजन थाने पहुंचे और अज्ञात व्यक्ति के द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने विवेचना में लिया था। इधर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव व पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आरोपित की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, एसडीओपी सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल को थाना प्रभारी धौरपुर भोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर लड़की की बरामदगी व आरोपित की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीम एवं साइबर सेल के प्रयास से अपहृत बालिका को मो.अरमान अंसारी निवासी धनबाद झारखंड के कब्जे से बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली। महिला अधिकारी द्वारा पूछताछ करने पर लड़की ने आरोपित के द्वारा बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने की जानकारी दी। आरोपित मो.अरमान अंसारी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने घटना करना स्वीकार किया।  आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी धौरपुर उपनिरीक्षक भोज कुमार गुप्ता, आरक्षक अरविंद सिंह, साईं नाथ, साइबर सेल से विकास मिश्रा, रमेश राजवाड़े शामिल रहे।

Categorized in: