राजेंद्र ठाकुर ( राजू) बलरामपुर –बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर पुलिस ने 60 बोरी यूरिया के साथ एक आरोपी व पिकअप वाहन को जप्त किया है। खेती के समय नजदीक आते ही यूरिया खाद के बिचौलिये जिले में सक्रिय हो जाते हैं।इसको लेकर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए लगातार अवैध यूरिया का ट्रांसपोर्टिंग एवं भंडारण पर कार्रवाई करते हुए रघुनाथनगर के ग्राम पंचायत पंडरी से उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ खपाने ला रहे पिकअप वाहन क्र UP 64 T 3178 को 60 बोरी यूरिया के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमचंद गुप्ता पिता हरि शंकर गुप्ता उम्र 34 वर्ष थाना आंधीरा जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश का निवासी है बताया जा रहा है आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया

एसडीओपी

एसडीओपी वाड्रफनगर ने बताया कि जप्त की गई यूरिया की कीमत लगभग 22हजार और पिकअप वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 2.5 लाख रुपए कुल 2 लाख 70हजार की जब्ती कार्रवाई की गई है।

Categorized in: