मंगरैलगढ़ी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना, बच्चों से की मुलाकात
अंबिकापुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के मंगरैलगढ़ ग्राम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां सबसे पहले ऐतिहासिक मंगरेलगढ़ी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में बेल का पौधा लगाया।ब मंगरैलगढ़ राम वनगमन से संबधित है जहां वनवास के दौरान भगवान श्री राम ने भ्रमण किया था। मुख्यमंत्री मंगरैलगढ़ में मातृछाया आवासीय संस्कृत विद्यालय गए और वहां पढ़ रहे बच्चों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के आगमन पर यहां के बच्चों ने गुलमोहर फूल का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। बच्चों ने मुख्यमंत्री के आगमन पर उनके लिए स्वागत गीत भी गाया। बच्चों ने ‘झूम-झूम हर कली बार-बार कह चली, आप जो आए तो महक उठी गली-गली ‘ गीत गाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंगरैलगढ़ में कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। इनमें मंगरैलगढ़ भौंराडांड मांड नदी तक सड़क निर्माण, मंगरैलगढ़ मांड नदी पर एनीकट निर्माण, मंगरैलगढ़ प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के नए भवन का निर्माण, केरजू में पुलिस चौकी की स्थापना, सीतापुर में आडिटोरियम का निर्माण, मंगरैलगढ़ में 25 लाख के सामुदायिक भवन के निर्माण जैसी बड़ी घोषणाओं की। इस दौरान मुख्यमंत्री को स्थानीय स्व सहायता समूह की महिलाओं ने खुद के बनाए हुए स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट की और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में स्थानीय लोगों से बात करते हुए योजनाओं के बारे में पूछा और लोगों की समस्याओं से जुड़े प्रश्नों पर स्थानीय अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री द्वारा राजापुर भेंट-मुलाकात में की गई घोषणाएं
0 राजापुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला जाएगा।
0 राजापुर को उप तहसील का दर्जा दिया जाएगा।
0 मांड नदी पर हर्रापार में पुल बनाया जाएगा।
0 राजापुर हाईस्कूल में बाउंड्रीवॉल निर्माण की घोषणा।
0 राजापुर में ग्रामीण सहकारी बैंक खोला जाएगा।
0 पेयजल के लिए नल-जल योजना शुरू होगी।
0 मैनपाट में स्टेडियम निर्माण की घोषणा।
0 समनिया से सिकनिया तक तथा कदनई से समनिया-मैनपाट तक सड़क निर्माण किया जाएगा।
ब्रेकिंग
भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीतापुर विधानसभा के राजापुर में स्कूली छात्रा ने कहा कि हमें आपके गांव जाना है, उस स्कूल को देखना है जहां आप पढ़े, मुख्यमंत्री ने फौरन बच्ची की इच्छा पूरी करते हुए उनके गांव लाने के निर्देश कलेक्टर को दिए हैं।
भोजन करने के लिए राजनाथ एक्का के घर पहुंचे मुख्यमंत्री का उनके परिजनों ने पारंपरिक गीत गाकर और स्थानीय फूल-पत्तियों से बना गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल पहुँचे सरमना, सरई पेड़ो की छांव तले लगाई चौपाल

Categorized in: