राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर-बलरामपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम रघुनाथनगर में 06 मई को प्रवास के दौरान आम जनता की मांग एवं जन सुविधओं को ध्यान में रखते हुए वाड्रफनगर में लिंक कोर्ट संचालित किये जाने की घोषणा की गई थी। जिसके तहत् कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार द्वारा वाड्रफनगर अनुभाग में तत्काल अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट स्थापित किये जाने निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश के परिपालन में आज 11 मई को संयुक्त कलेक्टर श्री हेमलाल गायकवाड़ के द्वारा वाड्रफनगर में लिंक कोर्ट प्रारंभ किया गया। लिंक कोर्ट प्रांरभ होते ही अधिवक्ता के माध्यम से पक्षकार दिलबासो बनाम प्रसादी, ग्राम सुरसा कालकूपारा पोस्ट बरतीकला के द्वारा अवैध पट्टा निरस्त करने का प्रकरण दर्ज कराया गया। न्यायालय अपर कलेक्टर (लिंक कोर्ट) प्रत्येक बुधवार को तहसील परिसर वाड्रफनगर में प्रकरणों सुनवाई किया जायेगा।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री विशाल महाराणा, तहसीलदार श्री सुरेन्द्र पैकरा, अधिवक्तागण, आमजन एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Categorized in: