राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर-बलरामपुर बैठक में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला एवं अनुभाग स्तरीय समाधान शिविर में मांग एवं शिकायतों से संबंधित विभिन्न विभागों को प्राप्त आवेदनों पर विभागवार चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त अधिकांश आवेदन राजस्व प्रकरण, राशन कार्ड, विद्युत एवं पानी से संबंधित हैं, अतः इन सभी आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण करें। उन्होंने शिविर में लघु निर्माण से संबंधित मांग के प्राप्त आवेदनों पर, जो वास्तविक आवश्यकता के हैं, उनका प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से कहा कि अनुभाग स्तरीय शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदनों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के साथ मिलकर परीक्षण करें तथा उन पर कार्यवाही करते हुए यथाशीघ्र निराकरण करें।
  समय-सीमा की बैठक में अपर कलेक्टर श्री एस.एस.पैकरा, संयुक्त कलेक्टर श्री एच.एल. गायकवाड़ व श्री आर.एन. पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री दीपक निकुंज सहित विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

Categorized in: