*ऑनलाईन ठगी के अंतर्राज्यीय गिरोह को भरतपुर राजस्थान से पकड़ने में सरगुजा पुलिस को मिली सफलता*

 *इंटरनेट मीडिया, फेसबुक के मार्केट प्लेस पर डाला गया था पुरानी मोटरसाइकिल का कम कीमत का लुभावना ऐड**सायबर सेल सरगुजा की ऑनलाईन फ्रॉड के विरूद्ध कार्रवाई*

 अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस ने भरतपुर राजस्थान जाकर साइबर क्राइम के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 06 नग मोबाइल जब्त करने में पुलिस सफल हुई है। इन्होंने पूरे भारत में 200 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।पुलिस ने बताया कि 21 फरवरी 2022 को रजखेता, जामझरिया के संजय कुमार पैकरा ने फेसबुक मार्केट प्लेस पर पुरानी मोटरसाइकिल का विज्ञापन फोटो के साथ लगा देखा। गाड़ी की कीमत 22 हजार 500 रुपये बताने के साथ संपर्क के लिए मोबाईल संपर्क नंबर दिया गया था। उक्त नंबर पर संपर्क करने पर ठगों ने उसे अपने मकड़जाल में फंसा लिया। संजय पैकरा ने मोटरसाइकिल खरीदने की इच्छा जताई और पेमेंट बताई गई प्रक्रिया के अनुरूप भेजा। इसके बाद ठगों ने संजय पैकरा को पेमेंट फेल होने की बात कही और रकम पुनः रिफण्ड होने की बात कहकर कई किश्त में दो लाख 80 हजार 603 रुपये की ठगी की, जिसकी रिपोर्ट वह थाना सीतापुर में दर्ज कराया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर विवेचना के दौरान आरोपितों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु तकनीकि जानकारी साइबर सेल अंबिकापुर से प्राप्त कर आरोपितों के ग्राम बरका थाना सिकरी जिला भरतपुर, राजस्थान के होने की पुष्टि हुई। इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को देने के बाद  पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंबिकापुर अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया।टीम द्वारा भरतपुर राजस्थान जाकर आरोपितों के ठिकाने पर घेराबंदी व छापामार कार्रवाई की और मौके से दो अरोपितों को गिरफ्तारी किया। आरोपितों द्वारा घटना में प्रयुक्त 06 नग स्मार्ट फोन जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में एक का नाम तौहिद खान पिता सुब्बा खान (25) निवासी ग्राम बरका थाना सिकरी जिला भरतपुर राजस्थान व दूसरा नाबालिग आरोपित की विधिवत थाना सीतापुर द्वारा कार्रवाई कर न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है। अरोपितों की गिरफ्तारी हेतु की गई कार्रवाई में विवेचना अधिकारी थाना प्रभारी लुंड्रा निरीक्षक दिलबाग सिंह, तकनीकी सहायता प्रभारी सायबर सेल अम्बिकापुर उनि विद्याभूषण भारद्वाज, गठित टीम में उप निरीक्षक शिशिरकांत सिंह, सउनि अलंगो दास प्र.आर. मनोज मालवीय, भोजराज पासवान, आरक्षक अनिल परिहार, संजीव चौबे, आलोक गुप्ता, सायबर से आक्षक लालदेव पैकरा, जितेश साहू, अनिल पैकरा का सहयोग सराहनीय रहा।

Categorized in: