अंबिकापुर। वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंडारी हायर सेकेंडरी स्कूल से कक्षा 11वीं की परीक्षा देकर लौट रहे 17 वर्षीय छात्र रामखेलावन सिंह को तेज रफ्तार बोलेरो वाहन के टक्कर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, दो अन्य छात्र जयप्रकाश व संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों छात्र परीक्षा देकर स्कूल से वापस अपने घर लौट रहे थे, रास्ते में ही यह हादसा हो गया। सड़क दुघर्टना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए वाड्रफनगर अस्पताल में भेज दिया है, घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर वाहन की खोजबीन कर रही है।

Categorized in: