मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर फ्रेंडस क्लब के सदस्यों ने नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन…


मनेन्द़गढ़\ फ्रेंडस क्लब मनेंद्रगढ़ के सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों से मिलकर बैठक की और मेडिकल कॉलेज के स्थापना की मांग रखी तथा इस आशय का ज्ञापन नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपा है ! क्लब के सदस्य अंकित जैन बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत के अथक प्रयास से एसईसीएल द्वारा मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की घोषणा की गई थी जिसके लिए 100 करोड़ एनसीपीएच व 100 करोड़ एसईसीएल के द्वारा राशि भी दी गई थी लेकिन ना तो उक्त राशि का पता है और ना ही आज तक मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है मेडिकल कॉलेज का मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है ! अंकित जैन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज मनेंद्रगढ़ का हक है और मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना किया जाना चाहिए इसको लेकर अगर समस्त नगरवासी व्यापारी जनप्रतिनिधि समाजसेवी छात्र-छात्राएं राजनीतिक व्यक्ति दलगत भावना से ऊपर उठकर एकता का परिचय देते हुए अपनी आवाज बुलंद करेंगे तो निश्चित रूप से मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो सकती है ! अंकित जैन अपने साथियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल को एक ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका से मेडिकल कॉलेज हेतु प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन को भेजे जाने की मांग की है जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना मनेंद्रगढ़ के हित में है नगर पालिका के सभी 22 वार्ड के पार्षद इस मांग का समर्थन करते हैं नगर पालिका द्वारा प्रस्ताव पास कर राज्य शासन को भेजा जाएगा ! नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी नेवी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग का समर्थन करते हुए हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया है ! इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, पार्षद नागेंद्र जायसवाल, आदित्य राज डेविड, राजू यादव, अजीमुद्दीन अंसारी, पप्पू हुसैन, रूबी पासी, गीता पासी, गौरी केरकेट्टा, शिव यादव सहित अन्य पार्षद व मीडिया के सदस्य उपस्थित रहे !

Categorized in: