नगर पालिका उपाध्यक्ष ने सीएमओ एवं क्षेत्रीय प्रबंधक को लिखा पत्र


मनेन्द़गढ़\ सेंट्रल हॉस्पिटल वार्ड क्रमांक 22 मनेंद्रगढ़ में स्थित एसईसीएल की भूमि में अवैध कब्जा करने हेतु अतिक्रमणकारियों की बाढ़ सी आ गई है। अतिक्रमणकारी एसईसीएल की भूमि मैं कब्जा करने को लगे हुए हैं। जिसको लेकर नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुुरारी तिवारी ने सेंट्रल हॉस्पिटल के सीएमओ एवं हसदेव क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है ! इस संबंध में जानकारी देते हुए नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 22 मैं स्थित एसईसीएल सेंट्रल हॉस्पिटल के परिसर की रिक्त भूमि पर भू माफियाओं द्वारा अवैध अतिक्रमण कर भूमि को मोटी रकम लेकर अन्य लोगों को विक्रय किया जा रहा है जिस भूमि पर नगर पालिका जनहित में सुंदरीकरण पार्क इत्यादि का निर्माण कराना चाहती है ! किंतु एसईसीएल की भूमि पर कब्जा धारियों द्वारा अवैध रूप से नर्स कॉलोनी के पीछे लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है। जिसमें एसईसीएल के सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों की संलिप्तता भी साफ तौर पर प्रतीत होती नजर आ रही है जिसके कारण भू माफिया के हौसले बुलंद होने व लगातार अतिक्रमण के कारण नगर पालिका द्वारा कई ऐसे निर्माण कार्य जो कि जनहित में कराए जाने हैं नहीं हो पा रहे हैं ! नगरपालिका उपाध्यक्ष ने एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेंट्रल हॉस्पिटल के सीएमओ को पत्र लिखकर एसईसीएल की भूमि से तत्काल अवैध अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है !

Categorized in: