ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर

राजेंद्र ठाकुर (राजू)

बलरामपुर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 अंतर्गत भाजपा जिला बलरामपुर-रामानुजगंज का दो दिवसीय ज़िला प्रशिक्षण वर्ग 22 से 23 मई तक अंबिकापुर के रिंग रोड स्थित रिदम गार्डन में आयोजित की गई प्रदर्शनी दर्शन
वर्ग का उद्घाटन ध्वजारोहण एवं भारत माता एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् के साथ शुभारंभ की गई।
उद्घाटन सत्र में मुख्य उपस्थिति छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रामविचार नेताम जी एवं अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल जी ने किया तथा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, सरगुजा संभाग प्रभारी अवधेश चंदेल जिला संगठन प्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा विशेष रूप से मौजूद रहे
इन्होंने सत्रों को किया संबोधित प्रशिक्षण वर्ग में उद्घाटन सत्र से समापन सत्र तक अलग अलग वक्ताओं द्वारा संबोधित किया गया उद्घाटन सत्र में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रामसेवक पैंकरा, सरगुजा संभाग प्रभारी अवधेश चंदेल, ज़िला संगठन प्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा, बाबूलाल अग्रवाल, विधायक शंकुतला सिंह पोर्ते, अनिल केशरवानी, भीमसेन अग्रवाल, अंबिकेश केशरी,सोमेश पांडे, संतोष दास, संजय सोनी थे
प्रथम सत्र उद्घाटन सत्र प्रशिक्षण वर्ग का महत्व, अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजनाओं और क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका,कार्यपद्धति, कार्यकर्ता विकास- गुण आचरण, और दायित्व बोध,कार्य विस्तार, छत्तीसगढ़ की संस्कृति विरासत एवं धरोहर, व्यवहारिक सत्र, लाभार्थी संपर्क, सोशल मीडिया, आईटी, एआई मातृशक्ति समूह-महिला सशक्तिकरण, कार्यालय एवं कोष प्रबंधन, मीडिया प्रबंधन, भाजपा का इतिहास एवं विकास, स्थाई कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन, विचार परिवार, हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान एकात्म मानवदर्शन, संस्कृति राष्ट्रवाद, पंच निष्ठा, देश के समक्ष राजनीति एवं सामाजिक चुनौतियां इन कुल बारह सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया ,समापन सत्र राष्ट्र गान के साथ संपन्न हुई।

 

वर्ग का गरिमामय एवं सुव्यवस्थित मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह एवं  भाजपा ज़िला महामंत्री व प्रशिक्षण वर्ग के जिला संयोजक भानुप्रकाश दीक्षित ने किया।

प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में सांसद चिंतामणि महाराज,विधानसभा सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा, प्रतापपुर विधायक शंकुतला सिंह पोर्ते, अंबिकेश केशरी मौजूद थे, इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल कृष्ण मिश्रा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, बलवंत सिंह, आनंद जायसवाल, तारावती सिंह कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल कार्यालय मंत्री अजय गुप्ता, जिला मंत्री शर्मिला गुप्ता, पूजा कश्यप बसंती भगत,जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव जिला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव, सोशल मीडिया संयोजक गौतम सिंह, ज़िला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज ,उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव, नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल शैलेश गुप्ता, अरुण केशरी, बिहारी पाल, दिलीप सोनी, अंकुश सिंह, सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री,मोर्चा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष,महामंत्री एवं अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categorized in: