अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम कंचनपुर निवासी क्रांति कुजूर (35) अज्ञात कारणों से कीटनाशक का सेवन कर ली। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मृतका का पति अजय कुजूर होली के मौके पर अपने जीजा लक्ष्मी के साथ घर में शराब पी रहा था। अजय की पत्नी घर में थी। वह भी शराब पीती थी। घटना समय दोनों साला-जीजा शराब पी रहे थे लेकिन उन्होंने उसे शराब पीने के लिए नहीं दिया था। इसी बीच शराब पी रहा अजय कीटनाशक दवा का महक आने पर घर के अंदर गया तो उसकी पत्नी क्रांति कटोरी में कीटनाशक घोलकर पी रही थी। आनन-फानन में वह कटोरी में बचे कीटनाशक के घोल को फेंककर पत्नी की खराब हालत देख कुसमी स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया, यहां से रेफर करने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाकर भर्ती कराया गया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Categorized in: