दूसरी घटना में झारखंड होली पर्व पर गए व्यवसायी के घर से लाखों के जेवरात की चोरी, पड़ोसी ने फोन कर दी चोरी की जानकारी
होलिका दहन के दिन परिवार समेत गए थे पैतृक गांव


अंबिकापुर। शहर में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं और पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किस तरह से चोर इस शहर में सेंध लगा रहे है। चोरों ने कमिश्नर सहित आइएएस अधिकारी, एसडीएम, मंत्री के शासकीय क्वार्टर से लगे राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के शासकीय क्वार्टर में धावा बोलकर जेवरातों की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद गार्ड सो रहे थे। फिलहाल चोरी की इस घटना ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में भी की गई है। पुलिस अब अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है। दूसरे मामले में चोरों ने होलिका दहन के दिन अपने पैतृक गांव झारखंड में होली मनाने गए व्यवसायी के यहां बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 19 मार्च को होली की सुबह उसके पड़ोसियों ने फोन कर मेन गेट व घर का ताला टूटे होने की जानकारी दी तो वह तत्काल वहां से यहां के लिए निकल गया। शाम को घर पहुंचकर कमरे का नजारा देखा तो हैरान रह गया। बेड के दराज में रखे करीब 10-12 लाख के सोने-चांदी के गहने गायब थे। अज्ञात चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया था। व्यवसायी ने इसकी सूचना गांधीनगर पुलिस को दी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरु कर दी है।
गांधीनगर व कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कई बड़ी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। चोर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नमनाकला पावर हाउस के पास स्थित किराना व्यवसायी चंद्रसेन तिवारी के सूने मकान में होली की रात चोरों ने धावा बोलकर करीब 10-12 लाख की ज्वेलरी पार कर दी। इस संबंध में व्यवसायी ने बताया कि 17 मार्च को वह अपने पैतृक गांव झारखंड के नगर उटारी गया था। वहां 19 मार्च को होली मनाई जा रही थी। 19 मार्च की सुबह 7 बजे पड़ोसी ने फोन कर कहा कि आपके घर के मेन गेट व दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। यह सुनते ही वे तत्काल परिवार सहित अंबिकापुर के लिए निकल गए।
गहने थे गायब-
व्यवसायी ने बताया कि वह शाम को जब अंबिकापुर स्थित घर पहुंचा तो बेडरूम का नजारा हैरान करने वाला था। बेड पर सारा सामान बिखरा था तथा दराज में रखे करीब 10 से 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर गायब थे। उसने बताया कि सिर्फ सोने-चांदी के जेवर ही गायब हुए हैं बाकी सामान सुरक्षित है। मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई गई है।

Categorized in: