अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस के द्वारा गुम मोबाइल के संबंध में अजय यादव (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक महोदय, सरगुजा रेंज सरगुजा, पुलिस अधीक्षक जिला सरगुजा महोदय अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय विवेक शुक्ला, रॉबिन्सन गुड़िया प्रशिक्षु भापुसे, सायबर नोडल ऑफिसर अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन पर सायबर सेल प्रभारी विद्याभूषण भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 100 से अधिक गुम मोबाइलों को बरामद करने में सरगुजा पुलिस को सफलता मिली। सायबर टीम के द्वारा जिला-सरगुजा क्षेत्रान्तर्गत आम जनता की गुम मोबाइल की सूचना लगातार थाना एवं चौकियों में दर्ज कराई जा रही थी। आमजन मोबाइल गुम होने से परेशान व दुःखी प्रतीत हो रहे थे, इस बात को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के द्वारा तत्काल संज्ञान में लेकर गुम मोबाइल को विभिन्न तकनीकी के माध्यम से ढूंढने में सफलता प्राप्त हुई है। 16 मार्च 2022 को होली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए जिला स्तरीय गुम मोबाइल को आमजनों को बुलाकर वितरण किया गया। इससे आम जनता में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान टीम प्रभारी सायबर सेल उप निरीक्षक विद्याभूषण भारद्वाज, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, भोजराज पासवान, आरक्षक विरेन्द्र पैंकरा, अनुज जायसवाल, लालदेव साय, विकास मिश्रा, अंशुल शर्मा, जितेश साहू, रमेश प्रसाद, मनीष सिंह, रूपेश महंत, सुयश पैंकरा का सराहनीय योगदान रहा।

Categorized in: