20 मार्च को विश्वा ग्रुप द्वारा किया जाएगा आयोजन
अंबिकापुर। सविता सिंह और उनकी टीम के द्वारा महिलाओं को मानसिक खुशी देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम 20 मार्च, रविवार को 4 बजे से 7 बजे तक हॉटल पंचानन में किया जा रहा है। दो साल से कोरोना काल में घर और परिवार के बीच जूझ रहे लोगों की खुशी के लिए होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में डांसिंग, सिंगिंग के तहत फुल मस्ती का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी महिलाओं को एक दूसरे से जोड़ कर महिला सशक्तिकरण के तहत आत्मनिर्भर बनाने की है। यह पूरा कार्यक्रम सिर्फ महिलाओं के लिए आयोजित होगा इसकी एंट्री फीस 200 रुपये है। इसके तहत कई प्रतियोगिता भी कराई जाएगी जिसमें विजेता लोगों को पुरस्कार भी दिया जाएगा। सविता सिंह द्वारा पहले भी सावन श्रृंगार मेला का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें बढ़ चढ़कर महिलाएं भाग ली थी। विश्वा ग्रुप जो कि एक अखिल भारतीय स्तर का एन.जी.ओ. है और सविता सिंह विश्वा ग्रुप की जिला अध्यक्ष होने के नाते महिलाओं को आर्थिक और मानसिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित कर आगे बढ़ाने की दिशा पर कार्य कर रही हैं। इस कार्यक्रम की मुख्य आतिथि के रूप में समाज सेविका वन्दना दत्ता, ममता पटवा, संजू लता नायक रेखा इंगोले और नीलिमा गोयल को आमांत्रित किया गया है।

Categorized in: