राजेन्द्र ठाकुर( राजू) बलरामपुर-बलरामपुर जिले में होली त्यौहार को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर में देर रात्रि पुलिस जवानों के साथ गस्त किया। वहीं पुलिस जवानों को उन्होंने त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक ना हो इसको लेकर भी हिदायत दी गई। पुलिस अधीक्षक ने जवानों के साथ चांदो चौक से लेकर पुरे शहर में जवानों के साथ गस्त करते हुए शहरवासियों से शांतिपूर्ण होली का त्यौहार मनाने की अपील की उन्होंने लोगों से कहा की हुड़दंगी की वजह से माहौल बिगड़ते हैं। इसलिए आप सभी होली त्योहार को पूरे भाव के साथ और शांतिपूर्ण तरीके से मनाए पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर भ्रमण किया गया है होली को देखते हुए उन्होंने कहा की आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाए। पुलिस अधीक्षक के नगर भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक एवं पुलिस लाइन यातायात विभाग की बड़ी संख्या में जवान रात्रि गश्त में शामिल रहे।

Categorized in: