अंबिकापुर। सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कंठी में दो सगे भाइयों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। दोनों सगे भाइयों की मौत की खबर लगते ही गांव में मातम का माहौल है।


जानकारी के मुताबिक कंठी कंवरपारा निवासी हरिमोहन यादव बीते 10 मार्च से लापता था, काफी खोजबीन के बाद भी हरिमोहन यादव नहीं मिला तो स्वजनों ने 12 मार्च को गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज सुबह जब मृतक का बड़ा भाई शिवचंद यादव सुबह सो कर उठा तो छोटे भाई का शव कुएं में तैरता देख उसके होश उड़ गए।

इसकी जानकारी बड़े भाई ने सरपंच औऱ गांव वालों को दी और वह कुएं में कूद गया। इसके बाद वह भी घण्टो कुएं से बाहर नह8नहीं निकला। गांव के सरपंच ने इसकी जानकारी थाना दरिमा को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाई के शव को कुएं से बाहर निकालने एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को दोनों भाइयों के शव को निकालने घण्टों मशक्कत करना पड़ा। पुलिस ने दोनों भाइयों के शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

Categorized in: