मरने के पहले बनाया वीडियो, कहा-इनको जिंदगी भर जेल में रखना
अंबिकापुर। पापा और बड़े पापा को मौत का जिम्मेदार ठहरा कॉलेज के छात्र ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। मृत छात्र ने एक वीडियो बनाया है, जिसमें इनको जिंदगी भर जेल में रखने की बात कहा है। मृतक का नाम तरूण सरकार है। खुदकुशी करने से पहले बना यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक बलरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सागरपुर में 21 वर्षीय तरूण सरकार ने गांव में ही एक पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गांव के लोगों ने तरूण का शव पेड़ पर लटकते देखा तो इसकी सूचना पुलिस और मृतक के स्वजनों को दी थी।
जानकारी के मुताबिक मृतक तरूण सरकार अपने मां के साथ अपने घर में रहता था। उसके पिता बचपन से ही उसे छोड़कर चले गए थे। उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी। मां मजदूरी करके अपने इकलौते बेटे का पालन-पोषण करती थी। बेटा ही अपनी मां का सहारा था। बच्चे अपने घर से मरने जा रहा हूं कहकर निकला था, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। स्वजनों ने उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में शव पेड़ पर लटकते हुए मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलरामपुर भेजा गया है।

Categorized in: