मनेंद्रगढ़ ! शहर के मोहारपारा रेलवे फाटक क्षेत्र को घने अंधेरा से उस समय निजात मिली जब मंगलवार की शाम महिला दिवस के अवसर पर शहर की प्रथम महिला नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने बिजली की बटन दबाकर रेलवे फाटक क्षेत्र को बिजली की रोशनी से जगमग कर दिया जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई ! इस दौरान वार्ड पार्षद सहित स्थानीय वार्ड वासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल का फूल माला से लादकर गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया ! उल्लेखनीय है कि शहर का मौहारपारा रेलवे फाटक क्षेत्र के रोड के आस पास काफी अंधेरा छाया रहता था जिससे वहां पर अवैध गतिविधियों को भी अंजाम दिया जा रहा था ! लंबे समय से स्थानीय लोगों के द्वारा बिजली खंभे लगाकर स्ट्रीट लाइट की मांग की जा रही थी ! लेकिन स्थानीय लोगों की मांग पूरी नहीं हो पा रही थी ! जैसे ही वार्ड क्रमांक 6 से पप्पू हुसैन पार्षद चुने गए तब से उनके द्वारा बिजली खंभा लगवाने की मांग कर प्रयास किया जा रहा था ! नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने वार्ड पार्षद व स्थानीय लोगों की समस्याओं को देखते ही रेलवे फाटक क्षेत्र के पास 5 ट्यूबलर पोल रोड के किनारे खड़ा करा कर उसमें रोड लाइट लगवाया और महिला दिवस पर मंगलवार की शाम बटन दबाकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने रेलवे फाटक क्षेत्र को बिजली की रोशनी से जगमग कर दिया ! रोड लाइट के जलते ही स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद पप्पू हुसैन एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल के प्रति आभार प्रगट किया ! इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल को फूल मालाओं से लादकर आत्मीय स्वागत वार्ड वासियों के द्वारा किया गया ! सहज सरल स्वभाव के रूप में जाने जाने वाली शहर की प्रथम महिला नगर पालिका अध्यक्ष शहर के वार्ड क्रमांक 3, 4, 5, 6 का पैदल भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनी और समस्याओं के समुचित निराकरण का भरोसा दिया ! इस दौरान वार्ड में जगह-जगह नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल का स्वागत स्थानीय लोगों के द्वारा किया गया! इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि कोरोना काल के कारण 2 साल ऐसे ही गुजर गए जिससे शहर विकास कार्य में पिछड़ गया अब कोरोना का संकट धीरे-धीरे जैसे जैसे कम हो रहा है वैसे वैसे अब शहर की विकास में गति आएगी और संपूर्ण शहर का विकास तेज गति से किया जाएगा ! उन्होंने कहा कि जिस आशा और उम्मीद के साथ शहर की जनता ने पार्षदों को चुना और पार्षदों ने उन्हें अध्यक्ष के रूप में चुना वे किसी को निराश नहीं करेंगी शहर का बिना किसी भेदभाव के संपूर्ण विकास किया जाएगा ! इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, वार्ड पार्षद पप्पू हुसैन, इमरान खान, जमील शाह, सपन महतो सहित विधायक प्रतिनिधि बलवीर सिंह, पार्षद अजय जयसवाल, मोहम्मद सईद, वरिष्ठ पार्षद नागेंद्र जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शुद्धूलाल वर्मा, बबुआ, गप्पू, गफ्फार, एल्डरमैन गिरधर जायसवाल, अतीकुर रहमान, रंजन शर्मा सहित काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता व स्थानीय जन उपस्थित रहे !

Categorized in: