रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामचंद्रपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत विजयनगर में वार्ड क्रमांक 05 के पंच पवन कश्यप के द्वारा अपने निर्वाचन वार्ड में स्वयं के व्यय से एक बंद पड़े बोरवेल में सबमर्सिबल लगाकर वार्डवासियों को हो रहे पानी की किल्लत से निजात दिलाई, वार्डवासियों ने जमकर इसकी सराहना की। गौरतलब है विजयनगर के वार्ड क्रमांक 05 में पीने के पानी की किल्लत लंबे समय से थी, इस गर्मी के मौसम में फिर से पानी की समस्या उत्पन्न हुई तथा वार्डवासियों के मांग पर भाजपा जिला सोशल मीडिया संयोजक एवं वार्ड क्रमांक 05 के पंच पवन कश्यप ने स्वयं के व्यय से एक पुरानी हेण्डपम्प को चालू कराकर उसमें सबमर्सिबल डालकर पानी के समस्या से निजात दिलाई एवं लाकडाउन खत्म होते ही आवश्यकतानुसार अन्य जगहों पर नवीन हेण्डपम्प भी उपलब्ध कराने की बात कही है, इस कार्य के लिए वार्डवासियों ने पवन कश्यप के कार्यों की सराहना की।

Categorized in: