अम्बिकापुर- बीते दिनों हाई स्कूल राई में कक्षा दसवीं हिंदी विषय की उत्तर पुस्तिका 6 घंटे गुम रहने के बाद भी केंद्राध्यक्ष इसीदौर तिर्की के ऊपर किसी प्रकार की ठोस कार्यवाही न होने से विभाग के आला अधिकारियों के ऊपर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

ज्ञात हो कि सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखण्ड अंतर्गत हाईस्कूल राई में 3 फरवरी को दसवी का बोर्ड परीक्षा आयोजित था और परीक्षा समाप्ति के बाद 32 परीक्षार्थियों का उत्तर पुस्तिका का बंडल केंद्राध्यक्ष के द्वारा अपने बाइक से करंजी चौकी में ले जाने के दौरान बीच रास्ते से उत्तर पुस्तिका गायब हो जाने का बड़ा मामला सामने आया था। जिसको लेकर विभाग में खलबली मच गई थी हालांकि बतरा निवासी गणेश राजवाड़े के द्वारा करंजी चौकी में शाम 7 बजे उत्तर पुस्तिका पहुंचा दिया गया था। परीक्षा जैसे संवेदनशील मामले में बड़ी लापरवाही के बाद केंद्राध्यक्ष पर कोई ठोस कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है हालांकि विभाग ने केंद्राध्यक्ष को दायित्व से हटाकर मामले को इतिश्री कर दिया। अब लगातार सवाल उठ रहा है कि केंद्राध्यक्ष के द्वारा घोर लापरवाही बरतने के बावजूद कोई ठोस कार्यवाही विभाग क्यों नहीं कर रही है? अगर उत्तर पुस्तिका नहीं मिली होती तो पूरे छत्तीसगढ़ की परीक्षा निरस्त होने की संभावना थी ऐसे में अधिभार सरकार को लगता? कार्यवाही न होने से अधिकारियों की मिलीभगत पर सवाल उठ रही है और उनके ऊपर संरक्षण साफ दिखाई दे रही है।

कहीं उत्तर पुस्तिका से छेड़-खानी तो नहीं…?

6 घंटे बाद उत्तर पुस्तिका मिलने से जहा परीक्षा की गोपनीयता भंग हुई वही कई प्रकार के संदेह को भी जन्म दे दिया है जिसको लेकर बाजार में तरह-तरह के सवाल उत्पन्न हो रही है।

अगर उत्तर पुस्तिका नही मिलती तो…?

यदि उत्तर पुस्तिका नही मिलती तो 32 छात्रों का भविष्य खराब होता, उस स्थित में भी विभाग केंद्राध्यक्ष पर कार्यवाही नही करता? यह सोचने वाली बात है।

शिक्षा मंत्री के गृह जिले में शिक्षा विभाग है बदनाम, लेन-देन से बड़े बड़े मामले हो जाते है रफा दफा ….?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह कारनामा प्रदेश के शिक्षा मंत्री के गृह जिले में हुई है लेकिन इतना बड़ा बवाल होने के बाद भी शिक्षा विभाग ने मानो मामला रफा दफा कर दिया है? व लापरवाह केंद्राध्यक्ष को बस केंद्राध्यक्ष दायित्व से ही हटाया गया है उसके बाद उसके ऊपर कोई कार्यवाही नही की गई है।

केंद्राध्यक्ष दायित्व से हटा दिया गया है कार्यवाही करने का अधिकार मुझे नही है कार्यवाही हेतु राज्य शासन को प्रतिवेदन भेज दिया गया है।
          विनोद रॉय, जिला शिक्षा अधिकारी।

आपसे जानकारी मिल रही है, प्रतिवेदन मुझे प्राप्त नहीं हुई है, डीईओ से प्रतिवेदन मंगाकर कार्यवाही की जाएगी।           सुनील जैन, सचिव- शिक्षा विभाग।

 

Categorized in: