अंबिकापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। घटना अग्रसेन चौक स्थित कुंडला सिटी की हैं, जहां महिला फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली।


जानकारी के अनुसार कुंडला सिटी निवासी अंशुल सांपरिया पेश से अधिवक्ता है। 12 वर्ष पूर्व उनकी शादी संध्या से हुई थी। पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर आपस में विवाद होता रहता है। शुक्रवार को पत्नी ने पति को फ़ोन कर एक कार्यक्रम में जाने की अनुमति मांगी लेकिन पति ने पत्नी को जाने से मना कर दिया। सोमवार की शाम करीब 6 बजे जब अंशुल सापरिया अपने बच्चों को ट्यूशन से लेकर घर वापस लौटा और ऊपर के कमरे में गया तो पत्नी संध्या फांसी के फंदे से झूल रही थी। कमरे का नजारा देख पति दंग रह गया। इसके बाद आनन-फानन में पत्नी को फांसी के फंदे से उतार उसे अस्पताल लेकर गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मृतिका के मायके पक्ष के लोगों को लगी तो मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।

इधर इस घटना के सामने आने के बाद मायके पक्ष के लोगों ने मृतिका के पति पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मौत के बाद अस्पताल में काफी विवाद व मारपीट की स्थिति भी बन गई थी, जिस पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। मायके पक्ष का कहना है कि पति ने ही संध्या की हत्या की है। महिला के शरीर और गले पर चोट के निशान है। मायके पक्ष द्वारा लगाए गए इस गंभीर आरोप को अंशुल सापरिया ने झूठा बताया है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी ने खुदकुशी की है। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का भी इंतजार है।

Categorized in: