अंबिकापुर। उदयपुर थाना अंतर्गत ग्राम खोंधला टिकरापारा में एक नाबालिग ने अपने माता-पिता की हत्या कर उनके शव को घर में ही दफन कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर आज सुबह पुलिस तथा फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां उनके द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। न्यायिक अधिकारी की उपस्थिति में आरोपित नाबालिग की निशानदेही पर जमीन में गड़े शव को निकाला गया।
जानकारी के अनुसार उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खोंधला टिकरापारा में जयराम सिंह 50 वर्ष अपनी पत्नी 45 वर्षीय फुलसुंदरी बाई अपने नाबालिग पुत्र के साथ घर पर रहते थे। उनका बड़ा बेटा घर से बाहर गया हुआ था। बीती रात किसी बात पर विवाद होने के बाद नाबालिग पुत्र ने अपने माता-पिता को मौत के घाट उतारकर घर में ही दफना दिया। आज सुबह लगभग 9 बजे जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां जयराम के शव को बाहर निकाला जा चुका था वहीं आगे की कार्यवाही की जा रही थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नाबालिग फरार बताया जा रहा है।

Categorized in: