सूरजपुर।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस. सिंह ने  जिले के सूरजपुर विकासखण्ड अंतर्गत प्राथ.स्वा. केन्द्र बसदेई का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान मेडिकल ऑफिसर एवं ग्रामीण चिकित्सा सहायक अनुपस्थित मिले। प्राथ.स्वा. केन्द्र में कोविड वार्ड का भी उन्होंने अवलोकन  किया। विकासखण्ड भैयाथान के प्राथ.स्वा. केन्द्र सलका, चुनगढी, बतरा पहुंचे डॉ सिंह ने अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने तथा दवाई की उपलब्धता एवं मरीजों की जांच हेतु लैब में सभी प्रकार के जांच का जायजा लिया तथा ओ.पी.डी. की संख्या एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए निर्देशित किया। प्राथ.स्वा. केन्द्र बतरा में एमएलटी कार्य पर उपस्थित थी। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारी, कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सभी अधिकारी, कर्मचारी को समय पर अस्पताल पर उपस्थित होने हेतु सख्त निर्देश दिया गया तथा सभी अधिकारी, कर्मचारी को मुख्यालय पर निवास कर कार्य करने हेतु कहा गया है।

Categorized in: