जिला प्रशासन की पहल पर महिला समूह की बदली तकदीर

रोजगार मिलने से महिला समूह आर्थिक रूप से हुये मजबूत

छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन प्रतिनिधि राजेन्द्र ठाकुर( राजू)
बलरामपुर जिले में बिहान योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मुहैया कराई जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ बिहान योजना से जुड़े समस्त अधिकारी कर्मचारी महिला समूह को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बलरामपुर जिले में लगभग 1059 महिला समूह को बिहान योजना से जोड़ा गया है। इन महिला समूह को बिहान योजना के तहत स्वरोजगार से जुड़ने के लिए इन्हें शासन के तरफ से दी जाने वाली योजनाओं से जुड़ कर रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। बलरामपुर कलेक्टर कुंदन कुमार एवं बिहान योजना अधिकारियों की पहल पर महिला समूहों के लिए बिहान गढ़कलेवा चौपाटी का शुभारंभ भी बलरामपुर जिला मुख्यालय में किया गया है। गढ़कलेवा चौपाटी में छत्तीसगढ़ी के व्यंजनों के साथ साथ चाइनीज व्यंजन, इंडियन व्यंजन की भी व्यवस्था महिला समूह के द्वारा की गई है। गढ़कलेवा चौपाटी के शुभारंभ कर बलरामपुर मुख्यालय में एक नई पहल की गई है। इस पहल से महिला समूहों में भी काफी उत्साह और खुशी देखने को मिला है। जिला प्रशासन एवं बिहान समूह के द्वारा महिला समूह को रोजगार मुहैया कराने से पूर्व उन्हें प्रशिक्षण उपलब्ध कराई जाती है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद महिला समूह को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। बिहान गढ़कलेवा चौपाटी में कार्यरत महिला समूह ने जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया उन्होंने कहा कि आज जिला प्रशासन और समूह के अधिकारी कर्मचारियों के सहयोग से हमें एक अच्छा रोजगार मिला है हमने पहले कभी इसकी कल्पना नहीं की थी कि हमें रोजगार मुहैया कराया जाएगा उन्होंने बताया कि रोजगार पाकर वह काफी खुश हैं और उनके घर का खर्च भी बहुत अच्छे से चल रहा है। वही इस कार्य को और अच्छे से भी करने की पहल की जा रही है।

विधायक ने किया था गढ़कलेवा चौपाटी का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के मुखिया श्री भूपेश बघेल ने सभी जिला मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ी एवं स्थानीय व्यंजनों के लिये गढ़कलेवा चौपाटी शुरू करने के निर्देश दिये थे इसी कड़ी में बलरामपुर में विधायक बृहस्पत सिंह बलरामपुर कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव ने गढ़कलेवा चौपाटी का शुभारंभ किया था आज
गढ़कलेवा चौपाटी में लक्ष्मी स्वसहायता समूह, आम स्वसहायता समूह, जीवन पालन स्वसहायता समूह, दुर्गा स्वसहायता समूह एवं शिवशक्ति स्वसहायता समूह द्वारा विभिन्न व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया है। और इन समूहों को मुख्यालय में रोजगार मिला है और समूह की महिलाओं के हाथों से बना ठेकुआ धुस्का लिट्टी तिल के लड्डू बादाम के लड्डू इटली डोसा बना रहे हैं और जिले भर में अपनी एक अलग ही पहचान बनाने में समूह की महिलाएं जुटी हुई है

बलरामपुर कलेक्टर कुंदन कुमार ने गढ़कलेवा चौपाटी की की तारीफ

बलरामपुर कलेक्टर कुंदन कुमार ने गढ़कलेवा चौपाटी की तारीफ करते हुए कहा कि महिला समूहों के मेहनत का यह नतीजा है कि आज समूह के द्वारा एक चौपाटी संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा हम सभी को मिलकर महिला समूह के लोगों को सपोर्ट करना चाहिए हमारे सहयोग से ही महिलाओं को संबल प्रदान होगा और महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। तभी जाकर हमारा महिला सशक्तिकरण का भी कार्य पूर्ण होगा। बलरामपुर कलेक्टर ने सभी कार्यालय प्रमुखों के साथ-साथ जिले वासियों से भी उन्होंने अपील की है कि गढ़कलेवा चौपाटी में महिला समूह के द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ साथ इंडियन और चाइनीज व्यंजनों का भी स्टॉल लगाया गया है। जहां हम सभी को यहां पर जाकर इनके द्वारा बनाए जा रहे हैं छत्तीसगढ़ी, इंडियन और चाइनीज व्यंजनों का स्वाद लेना चाहिए।

Categorized in: