अनिल उपाध्याय
सीतापुर:-शराब पीने के बहाने दिनदहाड़े घर मे घुसकर नगदी समेत महिला का पर्स छीनकर भागने वाले दो शातिर अपराधी को पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार दोनों युवकों में एक कथित पत्रकार तो दूसरा आदतन अपराधी है।पुलिस ने इनके पास से नगदी एवं पर्स समेत एक बाइक बरामद करते हुए दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार दोपहर एक बजे अयूब खान आ सलीम खान नमनाकला अंबिकापुर हाल मुकाम जोबाटिकरा एवं अब्दुल नसीम आ नसीम खान मुलाजिमपारा सीतापुर बिना नम्बर की बाइक से ग्राम चिड़ापारा पहुँचे।जहाँ दोनों युवक एक महिला को घर मे अकेली देख शराब पीने के बहाने उसके घर मे घुस गए और शराब की माँग करने लगे।पहले तो महिला ने शराब देने से मना किया बाद में उसने पैसा लेकर दोनों को शराब दे दिया।इसी दौरान महिला के हाथों में पर्स देख दोनों युवको की नीयत बिगड़ गई और दोनों दिनदहाड़े घर के अंदर महिला के हाथों से पर्स छीनकर बाइक से भाग निकले।थोड़ी देर बाद महिला अपने साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुँची और लूट की घटना दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पर्स में नगद 83 सौ रुपये और आधारकार्ड है।महिला की रिपोर्ट के बाद पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार युवकों में से एक नमनाकला अंबिकापुर निवासी युवक अयूब खान अपने आपको कथित पत्रकार बताता है जो बिगत कई दिनों से जोबाटिकरा में अस्थायी ठिकाना बनाकर क्षेत्र में पत्रकारिता का धौंस दिखाकर अवैध उगाही में लिप्त था।वही दूसरा युवक अब्दुल नसीम आदतन अपराधी है जो चोरी समेत अन्य मामलों में कई बार जेल की हवा खा चुका है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट की राशि में से 5 हजार नगद एवं दो आधारकार्ड समेत बाइक बरामद कर धारा 392,34 के तहत अपराध दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रूपेश नारंग उपनिरीक्षक हरिशंकर सिंह एएसआई शिवचरण साहू आरक्षक अभिषेक सिंह आलोक गुप्ता एहसान फ़िरदौसी जितेंद्र सिंह पंकज देवांगन सक्रिय थे।

Categorized in: