निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी दवाइयां मिलने पर विधायक ने सीएमएचओ व बीएमओ को लगाई तगड़ी फटकार

मनेंद्रगढ़ ! मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने शनिवार को मनेंद्रगढ़ पहुंचकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ का औचक निरीक्षण किया ! निरीक्षण के दौरान विधायक को एक्सपायरी तारीख की दवाइयां और इंजेक्शन मिले जिसको लेकर विधायक डॉ विनय जयसवाल ने सीएमएचओ, बीएमओ सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों और स्टोर कीपर को तगड़ी फटकार लगाई।
विधायक ने सीएमएचओ कोरिया को जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है! विधायक डॉ विनय जायसवाल ने बीएमओ को टीम का गठन कर पूरे मामले की जाँच करने के निर्देश दिया! विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल चाल जाना और स्थिति का जायजा लिया ! वहीं विधायक डॉ विनय जायसवाल ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में जन्मे नवजात बच्चे को अपना शुभ आशीष और परिवार जनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी!

Categorized in: