अंबिकापुर। जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा ने एक आदेश जारी करते हुए पुनः कक्षाओं को प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय संचालन के संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि जिले में कोविड-19 एवं नए वेरियन्ट ओमीक्रान के बढ़ते संक्रमण दर के कारण जिले की समस्त शालाओं को पूर्णतः बंद किया गया था एवं आनलाइन मोड में कक्षाएं संचालन हेतु निर्देश दिया गया था। वर्तमान में जिले में कोविड-19 एवं नए वेरियन्ट ओमीक्रान की संक्रमण दर कम होने के कारण कलेक्टर के निर्देशानुसार सरगुजा जिला में संचालित कक्षा 6वीं से 12वीं तक की समस्त शालाओं को दिनांक 14 फरवरी 2022 से कोविड-19 गाईड लाइन का पालन करते हुए आफलाईन मोड में संचालित करनें की अनुमति प्रदान की जाती है। कक्षा पहली से पांचवीं तक की शालाओं के आफलाइन मोड पर संचालन के संबंध में अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।

Categorized in: