राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर-बलरामपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी निरंतर जारी है। जिला प्रशासन द्वारा की गई उचित व्यवस्था व प्रबंधन से धान खरीदी से लेकर उठाव तक की पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशन में नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों की पूरी टीम बिना किसी परेशानी के किसानों से धान खरीदने के लिए लगातार जुटी हुई है। वहीं धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन ने प्रमुख अंतरराज्यीय सीमा के साथ-साथ सुदूर गांवों से लगने वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी के लिए बैरियर के साथ ही गश्ती बढ़ा दी गई है। वही खरीदी की बात करें तो जिले में अब तक 5 हज़ार 857 किसानों से 2 लाख 69 हज़ार 77 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें से 11 हज़ार क्विंटल धान का उठाव भी हो चुका है। साथ ही 12 हज़ार 310 क्विंटल का डीओ कट गया है तथा उसका उठाव जारी है।

Categorized in: