रंजीत सोनी राजपुर-राजपुर।बलरामपुर जिले के अनुभाग राजपुर में फूड विभाग और मंडी विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है राजपुर अनुभाग अंतर्गत तीन स्थानों से 112 बोरी धान को पकड़ने में सफलता हासिल की है।ग्राम खोडरो में अनिल यादव पिता रामकुमार यादव के किराना दुकान गोदाम से 30 बोरी, खेलसाय निवासी मदनेश्वरपुर के किराना दुकान गोदाम से 42 बोरी और कपिल राम निवासी मलेश्वरपुर के किराना दुकान गोदाम से 40 बोरी को पकड़ने में सफलता हासिल की है करवाही में फुड निरीक्षक जयपाल सिंह एवं मंडी उपनिरीक्षक अशोक विश्वकर्मा के द्वारा कार्यवाही किया गया है।

Categorized in: