राजपुर नगर पंचायत कार्यालय के द्वारा शहर के वार्ड क्रमांक 06 में मुख्य मार्ग से बस्ती पहुंच मार्ग तक 21 लाख की लागत से सीसी सड़क का टेंडर करा कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया था,नगर पंचायत के अधिकारियों ने वार्ड वासियों और वरिष्ठ अधिकारियों को अंधेरे में रखकर मनमाने ढंग से टेंडर करा कर इस कार्य को व्यक्तिगत लाभ के लिए निर्माण कराया जा रहा था। राजपुर के वार्ड क्रमांक 06 में जो सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है वह भूमि सरकारी नहीं अपितु निजी भू स्वामियों का है,नगर पंचायत के द्वारा सभी निजी भू स्वामियों से बगैर सहमति के टेंडर व निर्माण कार्य यह बोलकर शुरू करा दिया गया था कि सभी भू स्वामियों से सहमति ले ली गई है इसके साथ ही दान पत्र भी संलग्न कर लिया गया है, इस निर्माण से वार्ड वासी बेहद प्रसन्न थे कि विगत कई वर्षों से सड़क नहीं होने से इन्हें बेहद परेशानी होती थी जो इस निर्माण से दूर हो जाती। लेकिन अब इस निर्माण कार्य में निजी भू स्वामियों के हस्तक्षेप के बाद निर्माण कार्य बंद हो चुका है जिससे वार्ड वासी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। वार्ड क्रमांक 6 के समस्त वार्ड वासी अब सड़क निर्माण पूर्ण कराने के लिए बलरामपुर कलेक्टर के नाम राजपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण कराने का अपील करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए ज्ञापन सौंपा है।

नगर पंचायत के अधिकारियों ने कैसे कराया टेंडर और कैसे हुई निर्माण शुरू….

राजपुर नगर पंचायत का वार्ड क्रमांक 6 जो शहर का सबसे बड़ा वार्ड है इस वार्ड की आबादी लगभग 700 है,इस वार्ड में जिस सड़क का निर्माण 21 लाख की लागत से कराई जा रही थी वह भूमि निजी भू स्वामियों का है। नगर पंचायत के अधिकारियों ने अपनी गुडविल में कार्य कराने के चक्कर में निजी भूमि पर टेंडर कराकर निर्माण कराने का प्रयास किया इनके अधिकारियों ने यहां तक बताया कि सभी भू स्वामियों ने सड़क निर्माण की सहमति दे दी है जिससे निर्माण में कोई बाधा नहीं आएगी लेकिन निर्माण शुरू होते ही सड़क अधूरा बनकर रुक गया है इससे राजपुर नगर पंचायत कार्यालय की लापरवाही व मनमानी साफ तौर पर देखी जा रही है कि व्यक्तिगत फायदे के लिए उनके द्वारा कैसे मनमाने ढंग से कार्य कराये जाते हैं और आये दिन अपने कारनामे से सुर्खियों में बना रहता है।

अब वार्ड वासियों ने सड़क निर्माण कराने के लिए बलरामपुर कलेक्टर के नाम राजपुर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन….

नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 06 डॉ भीमराव अंबेडकर के वार्डवासियों ने स्थाई सड़क की माँग को लेकर कलेक्टर बलरामपुर के नाम एसडीएम राजपुर के माध्यम से ज्ञापन सौपकर अवगत कराया हैं कि वार्ड क्रमांक 06 की कुल वर्तमान आबादी लगभग सात सौ हैं साथ ही वार्ड में एक निजी व दो शासकीय शैक्षणिक संस्था व जल संसाधन विभाग का अनुभाग कार्ययालय संचालित है जिसके कारण वार्ड में हजारों की संख्या में आमजनो का आना जाना लगा रहता है लेकिन वर्तमान में स्थाई सड़क नही होने की वजह से अलग अलग पगडंडी से कठिनाइयों का समना करते हुए आने जाने को मजबूर हैं वर्तमान में नगर पंचायत राजपुर के द्वारा लंबे समय से मार्ग के रूप में उपयोग हो रहे भूमि पर सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा था और मार्ग का नाम भी स्व देवी प्रसाद मार्ग रखा गया हैं और वार्ड क्षेत्र में अधिकांश भूमि देवी प्रसाद के वरिसजनो के द्वारा बिक्री किये जाने से वार्ड की आबादी घनी हुई है और वर्तमान में देवी प्रसाद के वरिसजनो के द्वारा ही सीसी सड़क निर्माण कार्य पे आपत्ति दर्ज कराई जा रही है वार्डवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर बलरामपुर से स्थाई सड़क की माँग की हैं।

ज्ञापन सौपने के दौरान प्रदेश प्रतिनिधि संतोष सिंह,पार्षद विशवास कुमार गुप्ता,विकास सोनी,शमीम रिजवी,बन्धु सोनी,कबीर अहमद,सन्तलाल ठाकुर,मुजबुल रहमान, सचिन सोनी,धर्मेंद्र गुप्ता,इकबाल अहमद,मुंन्ना गुप्ता, काशिम अंसारी,राकेश कश्यप,शोभनाथ शर्मा,विक्रम गुप्ता, लवकुश सोनी,अभिषेक सोनी के साथ दर्जनों नागरिक व सन्त जेवियर्स के शिक्षकगण उपस्थित थे।

Categorized in: