राजपुर।।राजपुर थाने से महज कुछ ही दूर भारतीय स्टेट बैंक शाखा राजपुर के समीप मुख्य मार्ग पर संचालित सहकारी बैंक में बीती देर रात को अज्ञात चोरों के द्वारा बैंक का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया, दरअसल पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है जहां मुख्य मार्ग 343 पर संचालित सहकारी बैंक में अज्ञात चोरों के द्वारा बैंक के मुख्य दरवाजा शटर में लगे ताले को तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया। अज्ञात चोरों ने बैंक में लगे ताले को तोड़ तो दिया था लेकिन बैंक में पदस्थ गार्ड जो बैंक के अन्दर ही सोता है ताला तोड़ने जाने की आवाज को सुनकर तत्काल नींद से जाग गया और उसने जैसे ही बैंक के शटर को उठाया तब अज्ञात चोर वहां से चंपत हो गए,बैंक के गार्ड ने बताया कि जैसे ही मैंने बैंक के शटर को उठाया वैसे ही चोर वहां से भाग निकले जिससे मैंने उन चोरों को देखने में नाकाम हो गया,मैंने तत्काल इस घटना की जानकारी अपने ब्रांच मैनेजर को दे दीया और सुबह होते ही ब्रांच मैनेजर के द्वारा राजपुर थाने में आवेदन देकर घटना के संबंध में पूरी जानकारी दे दी है।
जैसे ही इस घटना की जानकारी राजपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह को लगी वैसे ही तत्काल बैंक में जाकर घटना का जायजा लिया इसके साथ ही राजपुर पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में लग गयी है,राजपुर पुलिस का मानना है कि शहर में इस प्रकार से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बहुत जल्द वारदात को अंजाम देने वाले चोर सलाखों के पीछे नजर आएंगे उसके लिए राजपुर पुलिस पूरे शहर में सक्रियता से पेट्रोलिंग गस्त को बढ़ा दी है जिससे इस प्रकार के वारदात करने वाले चोरों के मंसूबे नाकाम किए जा सकें। गनीमत यह रही कि चोरों के इस वारदात से राजपुर सहकारी बैंक को किसी भी प्रकार का हानी नही हुआ है।

Categorized in: