लखनपुर (दिनेश बारी)- छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा का भाव आए दिनों देखा जा रहा है इसी तारतम्य स्वास्थ्य मंत्री की विधानसभा क्षेत्र ग्राम गुमगरा कला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 2 से 3 घंटा प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी परंतु वहां कोई भी स्वास्थ विभाग का स्टाफ नर्स ना डॉक्टर उपस्थित नहीं थे वहीं सरपंच की सक्रिय भूमिका से उक्त परसों पीड़ित महिला को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया।

अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव के विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा का भाव आए दिनों सुर्खियों में देखा जा सकता है इसी तारतम्य लखनपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम गुमगरा कला मैं बीते दिन सोमवार को लगभग सुबह 7:00 बजे से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुमगरा विमला पति दिवाकर निवास ग्राम गुमगरा कला के द्वारा लगभग 11:00 बजे तक प्रसव पीड़ा चलती रही वही ड्यूटी पर लगे स्टाफ नर्स डॉक्टर सहित स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित नहीं था तत्पश्चात प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला एवं उसके पति ने ग्राम के सरपंच लोकनाथ को इस घटनाक्रम के बारे में सूचना दिया गया जिससे सरपंच लोकनाथ एवं उसके सहयोगी गौरी शंकर साहू सहित अन्य लोगों ने लखनपुर डॉक्टर पी एस केरकेट्टा कि सूचना देने पर तत्काल अपने वाहन से लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया तत्पश्चात लखनपुर में स्वास्थ्य एवं प्रसव पीड़ा की जांच करने के उपरांत गर्भवती महिला का हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर पीएस क्रिकेटर ने इसे अंबिकापुर रिफर कर दिया गया। वही ग्राम के सरपंच लोकनाथ सिंह के द्वारा मांग की गई है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आए दिन डॉग नसों का मनमानी रवैया होने के कारण यहां स्वास्थ्य विधा समय पर नहीं मिल पाता है जिसके कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है सरपंच के द्वारा मांग किया गया है कि व्यवस्था में सुधार करें जिससे क्षेत्र के ग्राम वासियों को इससे लाभ मिल सके।

बयान – बीएमओ पीएस क्रिकेटर से संबंध पर बात करने पर बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के शिफ्टिंग के दौरान जिससे की ड्यूटी थी वह समय पर नहीं आने के कारण वहां अव्यवस्था उत्पन्न हुआ उक्त नर्स के ऊपर शोकाज नोटिस भेजा गया है और उचित कार्रवाई करने का बात कही गई है।

Categorized in: