जरही- भटगांव पुलिस ने जुए के फड़ पर दबिश देकर जुआरियों की पूरी बारात पकड़ी है। बीती रात्रि को भटगांव की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम तेलगांव स्थित पोल्ट्री फार्म कैंपस में बड़े मगरमच्छों के द्वारा जुआ खेला जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने 16 व्यक्ति धर्मेंद्र जायसवाल, अनिल गुप्ता, मोहर्रम अली, बिंदेश्वरी यादव उर्फ विदेशी, दुर्गा प्रसाद, तनवीर आलम, संदीप कुशवाहा, जयराम राजवाड़े, धर्मेन्द्र प्रसाद, राजेश कुमार, मनोज दास, कमलेश सोनी, शिवकुमार राजवाड़े, लालजी राजवाड़े, सीताराम यादव, शिव नारायण यादव को एक साथ पकड़ा। हालांकि, जुआ कुछ आरोपी आरोपी फरार होने में कामयाब हो गये। मौके से भटगांव पुलिस टीम ने 42,500 नकदी और बड़ी संख्या में मोबाइल फोन के अलावा ताश के पत्तों की गड्डियां भी जब्त की है। पुलिस ने धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की। यह जुआ का फड़ लंबे अंतराल से स्थान बदल-बदल कर खेला जा रहा था बतादे कि नवपदस्थ थाना प्रभारी विमलेश सिंह ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

इस कार्यवाही में भटगांव थाना प्रभारी विमलेश सिंह, उप निरीक्षक उमेश सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश यादव, आरक्षक तारा चंद यादव, भोला राजवाडे, मनोज जायसवाल, संजय जायसवाल की अहम भूमिका रही।

छुड़वाने वालों का लगा रहा तांता…

जानकारी के मुताबिक भटगांव पुलिस ने कुछ ऐसी जगह पर रेड मारी जहां कुछ बड़े व व्यापारी लोग भी जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किए गए। जैसे ही इन्हें पुलिस ने पकड़ा इन्हें छुड़ाने के लिए कई लोग थाने पहुंचे।

Categorized in: