बलरामपुर- सेमरसोत अभ्यारण्य में सहदेव पिता सरहा को जंगली सुवर के शिकार के मामले में गिरफ्तार किया गया उप निदेशक एलिफेंट रिज़र्व अम्बिकापुर प्रभाकर खलखो के निर्देश पर अधीक्षक सेमरसोत वी भी केरकेट्टा के मार्गदर्शन में सघन गस्ती किया जा रहा था। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पस्ता दिव्यकान्त पाण्डेय एवम गेम रेंजर बलरामपुर जागेश्वर पैंकरा के नेतृत्व में कण्डाडामर में गैर लेसेनेसी हथियार रखने वाले कंदादमर निवासी विनोद पिता धनेसवर एवम धनेसवार पिता पंडरा को 2 नग भरमार बंदूक, 2 नग बंदूक का संचा, 1 भाला, तीर धनुस, बारूद सहित कई हथियार एवम विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है। आरोपी पिता पुत्र से पूछ ताछ करने पर उनके द्वारा विगत 4 माह में 5 नग कोटरी, 2 नग जंगली सुअर, 3 नग बंदर(लालमुह),एवम 1 नग भालू का शिकार करना बताया है। पूछ ताछ के दौरान इनके द्वारा जंगल से साल प्रजाति के लकड़ी की चोरी कर उसे बिक्री करना भी स्वीकारा गया है। मामले में फिलहाल वन अपराध प्रकरण क्रमांक 13638/12 भारतीय वन अधिनियम एवं वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत दर्ज कर न्यायालय बलरामपुर में प्रस्तुत किया गया जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस संपूर्ण कार्यवाही में गेम रेंज बलरामपुर एवम पस्ता थाना के स्टॉफ का सक्रीय योगदान रहा।

Categorized in: