मनेंद्रगढ़ ! नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के कार्यालय में बीपीएल एवं एपीएल राशन कार्ड आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु चार दिवसीय शिविर लगाया जाएगा जिसमें वार्ड वार वार्ड क्रमांक 1 से 22 वार्ड तक के पात्र हितग्राही अपना आवेदन पत्र प्राप्त कर बीपीएल व एपीएल राशन कार्ड हेतु आवेदन कर सकते हैं ! इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने बताया कि नगरपालिका कार्यालय मनेंद्रगढ़ में एपीएल व बीपीएल कार्ड बनवाने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता था राशन कार्ड के लिए बार-बार जिला खाद्य अधिकारी के कार्यालय बैकुंठपुर में चक्कर लगाना पड़ता था इसके बावजूद भी राशन कार्ड नहीं बन पा रहे थे! नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से बात कर उनके द्बारा राशन कार्ड बनवाने में हो रही परेशानियों से अवगत करा कर नगर पालिका कार्यालय में शिविर लगाकर राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की गई थी ! जिस पर कोरिया कलेक्टर को खाद्य मंत्री के द्वारा शिविर लगाने हेतु निर्देश दिया गया था जिसके तहत नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के कार्यालय में चार दिवसीय शिविर लगाया जाएगा जिसमें पात्र हितग्राही राशन कार्ड आवेदन पत्र प्राप्त कर अपना राशन कार्ड बनवा सकेंगे ! नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने बताया कि शासन के म॑शा अनुरूप खाद्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में चार दिवसीय शिविर का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर पालिका कार्यालय में किया गया है ! जिसमें 12 जुलाई 2021 को वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4 एवं 5 के पात्र हितग्राही बीपीएल एवं एपीएल राशन कार्ड आवेदन पत्र प्राप्त कर सकेंगे ! इसी प्रकार 14 जुलाई 2021 को वार्ड क्रमांक 6, 7, 8, 9 एवं 10 तथा 15 जुलाई 2021 को वार्ड क्रमांक 11, 12, 13, 14 एवं 17 एवं 16 जुलाई 2021 को वार्ड क्रमांक 15, 16, 18, 19, 20, 21 एवं 22 के पात्र हितग्राही बीपीएल एवं एपीएल राशन कार्ड आवेदन पत्र प्राप्त कर सकेंगे ! नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने बताया कि वार्ड वार आयोजित इस चार दिवसीय शिविर के लिए अलग-अलग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो खाद्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपनी सेवाएं देंगे तथा इस शिविर के नोडल अधिकारी राजस्व उपनिरीक्षक शिवनारायण को बनाया गया है! खाद्य अधिकारियों द्वारा नगरपालिका कार्यालय में शिविर लगाए जाने से निश्चित रूप से हितग्राहियों को लाभ मिलेगा !

Categorized in: