अवैध काम करने वालों पर कसी जाएगी लगाम

मनेंद्रगढ़ ! लोगों से जुड़ के लोगों की शिकायत गंभीरता से लेना, अपराधों पर तत्काल एफआईआर करना, लायन आर्डर, महिला संबंधित अपराध, बच्चों से संबंधित अपराध पर अंकुश लगाना एवं कार्यवाही करना कार्य करने की प्राथमिकता होगी ! महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों का डीजीपी द्वारा फोकस किया जाता है ! अवैध काम करने वालों पर लगाम कसी जाएगी ! लोगों में पुलिस के प्रति डर हो ताकि वे अपराध करने से पहले सोचें लोगों को डराना नहीं बल्कि पुलिस का खौफ बढ़ाने आया हूँ ! बुरे लोगों में पुलिस का डर रहना चाहिए ! उक्त बातें कोरिया जिला के नवागत पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को मनेंद्रगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों के समक्ष कही ! कोरिया पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कोरिया जिले में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था की जाएगी तथा थानों में बल की कमी को दूर किया जाएगा ! सोशल अपराध पर लगातार कार्यवाही समय-समय पर की जाएगी ताकि सोशल अपराध करने वालों में यह भ्रम की स्थिति ना हो कि पुलिस द्वारा अब कार्यवाही नहीं की जाएगी ! हलाकि यह सोशल अपराध खत्म नहीं होता लेकिन कंट्रोल दिखेगा! शराब तस्करी के मामले में उन्होंने कहा कि अभी तक सप्लाई करने वाले के खिलाफ पकड़े जाने पर कार्यवाही होती थी लेकिन अब डिमांड करने वाले व सप्लाई करने वाले दोनों पर कार्यवाही होगी ! पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि जिले में अभी वे नए हैं लेकिन सूचनाओं के आधार पर सत्यता जांच कर कारवाही करेंगे जिले में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था हो बेहतर लायन आर्डर हो अवैध कारोबार पर अंकुश लगे और जिले में शांति व्यवस्था कायम करना उनकी कार्य करने की प्राथमिकता होगी ! उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पुलिस के खिलाफ खूब समाचार छापा जाए उससे उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी लेकिन छापने के पहले एसडीओपी या एडिशनल एसपी या संबंधित थाना प्रभारी से जरूर वर्जन लिया जाए बिना वर्जन लिए कोई भी समाचार प्रकाशित ना किया जाए !

सोशल मीडिया पर रहेगी पूरी नजर

नवागत कोरिया पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि उनकी पूरी नजर सोशल मीडिया पर रहेगी ! सोशल मीडिया पर असभ्य एवं अश्लील टिप्पणी करने वाला नप जाएगा आईटी एक्ट के दायरे में आ गया तो कार्यवाही होगी! सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ पर भी कार्यवाही की जाएगी ! पब्लिक ऑर्डर मेंटेन करना एसपी का कर्तव्य है ! उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर बहस किया जाए पर असभ्य एवं अश्लील टिप्पणी नहीं की जाए !

कोविड-19 में पुलिस को कुछ बेहतर करने का मिला मौका

नवागत कोरिया पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 में पुलिस की इमेज सुधारने कुछ बेहतर करने का मौका मिला ! इस दौरान उन्होंने रायगढ़ में बेसिक काम तो किया ही साथ में कम्युनिटी पुलिसिंग में रक्षाबंधन के दिन रक्षा सूत्र के रूप में 12 लाख 37 हजार माक्स बांटा जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना जिसे 3 एजेंसियों ने रिकॉर्ड किया वही डेढ़ लाख लोगों को भोजन का पैकेट भी दिया ! कोरोना के दूसरी लहर में भी 40 हजार लोगों को राशन बांटा गया! उन्होंने बताया कि यूनिक जागरूक अभियान की तरह पुलिस अपनी बेसिक काम तो करती ही है साथ में कम्युनिटी पुलिसिंग भी करती है !

Categorized in: