मनेंद्रगढ़ ! कोरिया के नए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को मनेंद्रगढ़ एवं झगड़ाखा॑ड थाना का निरीक्षण किया तथा थाना से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली ! नए एसपी ने दोनों थानों का निरीक्षण कर अपराधों से संबंधित जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया ! उन्होंने थाना प्रभारियों को अपराधों व शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया ! उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच मधुर संबंध बनाकर कार्य किया जाए तथा अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने का सख्त निर्देश दिया! एसपी संतोष सिंह ने मनेंद्रगढ़ शहर का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया ! उन्होंने शहर के खेडिया टॉकीज से होकर रेलवे स्टेशन तक का भ्रमण किया! उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए !

Categorized in: