मनेंद्रगढ़ ! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो अपने विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र भरतपुर विकासखंड के दो दिवसीय 28 वा 29 जून 2021 को प्रवास पर रहेंगे जहां पर उनके द्वारा करोड़ों रुपए की विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी ! विधायक गुलाब कमरों के सराहनीय प्रयास के कारण भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास के कार्य तेज गति से कराए जा रहे हैं जिससे क्षेत्रवासी अपने विधायक के कार्यों से काफी खुश नजर आ रहे हैं ! विधायक गुलाब कमरों 28 जून एवं 29 जून को भरतपुर विकासखंड के प्रवास पर रहेंगे जहां पर उनके द्वारा 2 दिनों में क्षेत्र में लगभग 9 करोड़ के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया जाएगा ! विधायक गुलाब कमरों अपने प्रवास के पहले दिन सोमवार 28 जून 2021 को ग्राम पंचायत खितौली में सीसी सड़क निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत बहरासी में सीसी सड़क निर्माण हेतु 13 लाख 84 हजार रुपये, ग्राम पंचायत बहरासी में सोलर आधारित पाईप लाईन विस्तार हेतु 5 करोड़ 51 हजार 68 हजार रुपये, ग्राम पंचायत कुवारपुर में पेयजल व्यवस्था हेतु (रेट्रोफिटिंग योजना)-60 लाख 12 हजार रुपये, ग्राम पंचायत गढ़वार में 2 नग पुलिया निर्माण कार्य हेतु 4 लाख रुपये, ग्राम पंचायत माड़ीसरई में पेयजल व्यवस्था हेतु (रेट्रोफिटिंग योजना)-63 लाख 80 हजार रुपये एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य हेतु 10 लाख 35 हजार रुपये, ग्राम पंचायत डोम्हरा में सीसी सड़क निर्माण कार्य हेतु 9 लाख 56 हजार रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन कर विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे ! विधायक गुलाब कमरों रात्रि विश्राम जनकपुर के विश्राम गृह में करेंगे जहां पर उनके द्वारा आमजनों से मुलाकात की जाएगी तथा विकास कार्यों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की जाएगी!
विधायक गुलाब कमरों अपने प्रवास के दूसरे दिन 29 जून 2021 मंगलवार को ग्राम पंचायत सेमरिया में सीसी सड़क निर्माण कार्य हेतु19 लाख 98 हजार रुपये, ग्राम पंचायत जनकपुर में पुलिया निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत कंजिया में सीसी सड़क निर्माण हेतु 13 लाख 17 हजार रुपये, ग्राम पंचायत जमथांन में सीसी सड़क निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत घघरा में सीसी सड़क निर्माण हेतु 13 लाख 21 हजार रुपये, ग्राम पंचायत कोटाडोल में सीसी सड़क निर्माण हेतु 49 लाख एवं पेयजल व्यवस्था हेतु (रेट्रोफिटिंग योजना)-53 लाख 23 हजार रुपये, ग्राम पंचायत भुमका में सीसी सड़क निर्माण हेतु 15 लाख 67 हजार रुपये, ग्राम पंचायत मसर्रा में सीसी सड़क निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन कर अपनी क्षेत्र की जनता को विकास कार्यों की सौगात देंगे !

Categorized in: