राजेंद्र ठाकुर बलरामपुर- बलरामपुर जिले में कृषि विभाग के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना के व्यापक प्रचार प्रसार का कार्य किया जा रहा है और जिले में विभिन्न प्रकार के योजनाओं में राजीव गांधी न्याय योजना गोधन न्याय योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा एवं मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए कृषि उप संचालक अजय अनंत के विशेष मार्गदर्शन में विकासखंड बलरामपुर के ग्राम पंचायत बड़की महरी में किसानों को इन योजनाओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई वहीं दलहन खेती को लेकर प्रोत्साहन देने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत फसल प्रदर्शनी के लिए कृषकों को शनिवार को निशुल्क मक्का अरहर बीज का वितरण किया गया वही निशुल्क बीज पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विभाग के अधिकारी बि .के . तिवारी आशिवन कुमार सिन्हा ग्रामीण कृषि विकास खंड अधिकारी प्रवीण भगत समेत कृषक व ग्रामीण मौजूद रहे।

Categorized in: