सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में सीटी स्कैन मशीन की सुविधा मिलने की उम्मीद जागी

मनेंद्रगढ़ ! विधायकों की मांग पर कलेक्टर कोरिया ने सीएमडी एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर को एक पत्र लिखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में सीएसआर मद से 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है ! उल्लेखनीय है कि सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों तथा मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय बैकुंठपुर पहुंचकर संयुक्त रुप से कलेक्टर से मुलाकात की एवं विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की ! इस दौरान विधायक द्बय श्री कमरों एवं श्री जायसवाल ने संयुक्त रुप से हस्ताक्षरित एक पत्र कलेक्टर को सौंपा और मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सीटी स्कैन मशीन लगाने की मांग की ! कलेक्टर को दिए अपने पत्र में विधायकों ने उल्लेखित किया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में मनेंद्रगढ़ विकासखंड के 132 गांव, 4 नगरीय निकाय एवं खडगवा॑ क्षेत्र के लगभग 25 गांव तथा पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के मरीज इलाज हेतु आते हैं ! लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में सीटी स्कैन मशीन की सुविधा ना होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है! अगर मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीटी स्कैन मशीन की सुविधा उपलब्ध करा दी जाती है तो मनेंद्रगढ़ विकासखंड क्षेत्रवासियों के साथ साथ मनेंद्रगढ़ के आसपास स्थित कोयलांचल क्षेत्र के मरीजों को सीटी स्कैन मशीन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी ! विधायकों की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायकों के पत्र को तत्काल संज्ञान में लेकर कोरिया कलेक्टर ने अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर को पत्र लिखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन सीएसआर मद से उपलब्ध कराने का आग्रह किया है ! विधायकों की मांग पर कलेक्टर कोरिया द्वारा सीएमडी एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध कराने को लेकर पत्र लिखे जाने पर मनेंद्रगढ़ क्षेत्रवासियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में सीटी स्कैन मशीन की सुविधा आने वाले दिनों में मिलने की उम्मीद जागी है !

Categorized in: