सूरजपुर। भाजयुमो की जिला कार्यकारणी को लेकर न केवल अंदरूनी बवाल मचा हुआ है बल्कि इस सूची से कांग्रेस के एक नेता की फजीहत बढ़ गई है और उन्हें सफाई देनी पड़ रही है। भाजयुमो की कार्यकारणी की सूची जारी होते ही पूरे जिले में बवाल मचा हुआ है। कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर पार्टी के प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे है।यहां तक तो यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है पर सूची में प्रतापपुर कांग्रेस के एक बड़े नेता का शामिल कर दिए जाने से कांग्रेस भी हतप्रभ है। हालांकि इसे त्रुटि बताया जा रहा है पर कांग्रेस नेता को तो सफाई देनी पड़ रही है। बताया जाता है कि शिक्षा मंत्री के खास सिपहसलार व प्रतापपुर ब्लॉक के नेता नवीन जायसवाल का नाम भाजयूमो की सूची में शामिल है। मजेदार यह भी है कि उनका मोबाइल नम्बर भी दिया गया है।आज उनसे जब इस नम्बर पर काल कर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे खुद आश्चर्य चकित है। उन्होंने इसका खंडन जारी करने को कहा है। श्री जायसवाल ने कहा कि भाजयूमो इसका खंडन नही करती है तो वे इस एफआईआर दर्ज कराएंगे।अब भाजयूमो की यह सूची उनके लिए फजीहत बन गई है और बेवजह उन्हें सफाई देना पड़ रहा है। ऐसे तो चल रहा जिले में भाजपा का कारोबार,खुद के कार्यकर्ताओं की परेशानी कम नही कर पा रहे दूसरे दल में भी तांका झांकी कर परेशानी बढ़ा रहे और ऐसे में सपना 2023 का संजो रहे।

Categorized in: