शहर के संजय पार्क के पास की कार्रवाई, रामानुजगंज की ओर से आ रहे थे तीनों आरोपी

अंबिकापुर. कोतवाली पुलिस ने अवैध कफ सिरप व नशीली गोली के साथ तीन आरोपियों को गिर तार किया है। तीनों राजपुर की ओर से दो बाइक पर सवार होकर अंबिकापुर की ओर आ रहे थे। पुलिस से शहर के संजय पार्क के पास से घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली टीआई तरसीला टोप्पो ने बताया कि पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा, अति पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा द्वारा बाहर से आकर रह रहे किराएदारों की तस्दीकी करने व संदिग्धों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया था। बुधवार को दौरान किराएदारों की तस्दीकी व संदिग्धों की धरपकड़ कोतवाली पुलिस द्वारा संजय पार्क के पास कर रही थी उसी समय एक पल्सर बाईक व अपाची बाइक बिना नंबर में सवार तीन युवक पुलिस को देखकर हाथ में रखे झोला व बैग को लेकर भागने लगे जिनका पीछा कर पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ व तलाशी ली तो हाथ में रखें झोला व बैग कफ सिरप, निंद की गोली बरामद कि गई। जो प्रतिबंधित है। आरोपी अमित कुशवाहा निवासी आरागाही रामानुजगंज के कब्जे से एक सफेद रंग अपाची बाइक, कफ सिरप 10 नग व नींद की गोली 1200 नग, आरोपी प्रिस गुप्ता निवासी आरागाही रामनुजगंज के कब्जे से कफ सिरप 13 नग व नींद की गोली 600 नग तथा आरोपी संतोष पाल निवासी रामानुजगंज के कब्जे से एक काला रंग का बिना नंबर पल्सर मोटरसायकल, कफ सिरप 13 नग व नींद की गोली 210 नग बरामद किया गया। कुल ३६ नग कफ सिरप व २०१० नग नींद की गोली जब्त की गई है। पुलिस ने तीनों को गिर तार कर इनके खिलाफ एनडीपीएस सी के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्यवाही में निरीक्षक तरसीला टोप्पो, सउनि संजय गुप्ता, सउनि सरफराज फिरदौसी, सउनि प्रमोद पाण्डेय, सउनी टाकेश्वर, प्रआर बालमुकुन्द सिंह, आर जयदीप सिंह, इद्रीश खान, कुन्दन सिंह, राहुल सिंह, सजीव चौबे, अरविंद उपाध्याय, सैनिक रणविजय सिंह मुख्य रूप से सक्रिय रहे।

Categorized in: