कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आरोपी जेल दाखिल


अंबिकापुर. चोरी की तीन बाइक को कबाड़ बेचने वाला युवक छिपाकर झाडिय़ों में रखा था। कोतवाली पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो युवक को पुराना बस स्टैंड से गिर तार किया है। पुलिस ने इसके निशानदेही पर श्रीगढ़ से दो बाइक व एक स्कूटी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली प्रभारी तरसीला टोप्पो ने बताया कि शहर में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। कुछ दिन पूर्व ही चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिर तार कर जेल भेजा गया था। इसके बावजूद भी चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की एक चोर जो कबाड़ का काम करता है और बस स्टैण्ड में चोरी की मोटरसायकल को छुपा कर रखा है। मुखबीर की सूचना पर टीम तस्दीक करने बस स्टैण्ड पहुंच कर आरोपी बलभद्र बसदेवा पिता रामाधार बसदेवा उम्र 30 साल ग्राम सोहागपुर चौकी करजी जो पुराना बस स्टैण्ड अंबिकापुर में रहकर कबाड़ बेचने का काम करता है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर श्रीगढ़ में चोरी की मोटरसायकल को छुपा कर रखना स्वीकार किया। जिसके निशादेही पर आरोपी के कब्जे से एक मोटरसायकल सफेद रंग की अपाचे जिसका न बर सीजी 15 डीबी 9450 एक काले रंग की स्कूटी जिसका नंबर सीजी 15 सीएफ 1040 व एक काले रंग की मोटर सायकल होण्डा सीबी साईन जिसका न बर सीजी 15 सीसी 3251 पाया गया तो झाड़ी में छुपा कर रखा था। पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

सीतापुर में भी तीन बाइक के साथ एक गिरफ्तार
जिले में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ी हुई है। इसी बीच सीतापुर पुलिस ने आपाची बाइक से घुम रहे एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह चोरी की निकली। पुलिस ने उसे गिर तार कर लिया है। आरोपी ग्राम बरगीडीह थाना लुण्ड्रा निवासी आदतन बदमाश शत्रुघन पैकरा है। वह बताया कि उक्त बाइक को सीतापुर न्यायालय परिसर से चोरी करना बताया है। वहीं जब पुलिस इससे स ती से पूछताछ की तो वह एक वर्ष पूर्व हॉस्पिटल से एक पेशन प्रो बाइक तथा बतौली बैंक के पास से एक प्लेटिना बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। सभी बाइक अपने किराए के घर में सीतापुर स्थित बस स्टैंड के पास रखा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

Categorized in: