विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा पर मिली बड़ी सौगात ग्रामीणों सहित छात्र छात्राओं को मिलेगी पुल की सुविधा होगा सुविधाओं का विस्तार

मनेंद्रगढ़ ! भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास के कार्य क्षेत्रीय विधायक के द्वारा कराए जा रहे हैं ! इसी कड़ी में क्षेत्रीय विधायक ने भरतपुर विकासखंड वासियों को एक बड़ी सौगात दी है जहां पर विधायक की अनुशंसा पर नेउर नदी पर 11 करोड़ की लागत से बड़ा पुल का निर्माण होगा जिस पुल के बन जाने से ग्रामीणों सहित छात्र-छात्राओं को पुल की सुविधा मिल सकेगी वही ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के भी सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा ! मिली जानकारी के अनुसार भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के भरतपुर विकासखंड के अंतर्गत बरौता से भुमका मार्ग पर स्थित नेउर नदी पर स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा लंबे समय से पुल निर्माण की मांग की जा रही थी आवागमन में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था ! क्षेत्रीय विधायक व सविप्रा उपाध्यक्ष गुलाब कमरो ने नेउर नदी पर पुल निर्माण हेतु प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए राज्य शासन को दिया था जिस पर राज्य शासन ने मुहर लगाते हुए नेउर नदी पर पुल निर्माण की राशि स्वीकृत कर दी है ! विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा पर ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है! नेउर नदी पर पुल का निर्माण हो जाने से ग्रामीणजनों व छात्र छात्राओं को आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और विकास की मुख्यधारा से जुड़ कर क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार होगा ! छत्तीसगढ़ रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर द्वारा भरतपुर विकासखण्ड के बरौता से भुमका मार्ग पर स्थित नेउर नदी पर पुल निर्माण कार्य हेतु 11 करोड़ 19 लाख 11 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है! नेउर नदी पर पुल निर्माण हेतु राशि स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरो के प्रति आभार प्रगट किया है !

Categorized in: