सूरजपुर – 21 मई को एक नाबालिग लड़की अपने घर से गायब हो गई थी। 10 दिन बाद उसकी लाश जंगल में सड़ी-गली हालत में मिली थी। मृतिका के पिता ने कपड़ों व चप्पल से उसकी पहचान की थी। इस मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है। उसने ही नाबालिग लड़की के गले पर पहले चाकू से वार किया था फिर उसके ही दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। अपचारी बालक का कहना है कि वह उससे मिलने पहुंचा था लेकिन मृतिका उसे अपने घर ले जाने की जिद करने लगी थी।
जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरहरी निवासी एक ग्रामीण ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 21 मई की रात 10 बजे घर में बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी। नाबालिग के गायब होने के 10 दिन बाद ही चंदौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दरहोरा स्थित एफसीआई गोदाम के पास एक सड़ी गली लाश मिली थी। इसकी सूचना सूरजपुर एसपी राजेश कुकरेजा को दी गई। उन्होंने हत्या की गुत्थी सुलझाने के निर्देश प्रतापपुर पुलिस को दिया। इधर कपड़ों व चप्पल को देखकर ग्रामीण ने शव की पहचान अपनी नाबालिग बेटी की रूप में की। प्रतापपुर एसडीओपी प्रशांत खांडे के नेतृतव में प्रतापपुर व चंदौरा पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को पकडऩे जांच शुरु की। इसी बीच मृतिका के पिता ने बताया कि एक नाबालिग लड़का उसकी बेटी से बातचीत करता था। इस आधार पर पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे धारा 302 के तहत गिर तार कर लिया।

घर ले जाने की जिद की तो मार डाला
पुलिस की पूछताछ में अपचारी बालक ने बताया कि वह अपने गांव से नाबालिक लड़की से मिलने ग्राम सरहरी बाइक से आया था। मिलने पर लड़की उसे अपने साथ अपने घर ले जाने की जिद करने लगी। समझाने के बावजूद नहीं मानी एवं मरने की धमकी देने लगी। इसके बाद उसने चाकू से लड़की के गले में वार कर दिया और उसके ही दुपट्टे का फंदा बनाकर गले में फंसा कर हत्या कर दी।

Categorized in: