अंबिकापुर. बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा द्वारा विरोध प्रदर्शन छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय अमरजीत भगत की उपस्थिति में मंत्री निवास अंबिकापुर शिव शक्ति भवन में किया गया। भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को दृष्टिगत रखते हुए सेवादल जिला सरगुजा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। उक्त अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री अमरजीत भगत ने केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि दैनिक वस्तुओं की कीमत आसमान छू रही है। पेट्रोल-डीजल सरसों तेल रसोई गैस जैसी जीवन उपयोगी वस्तुओं की कीमतें बढ़ जाने से आम जनता का जीवन दूभर हो गया है। किसानों की आय दोगुनी करने वाली केंद्र की सरकार किसानों के उर्वरक खाद पर बेतहाशा वृद्धि करके किसानों का जीवन दुष्कर एवं स्थिर बना दिया है।

अपने-अपने घरों के सामने बैठकर किया महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन
बेतहाशा बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसी शनिवार को केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ अपने अपने घरों के सामने धरने पर बैठे। प्रदेश भर में एक साथ 10 से 12 बजे तक हाथ में केंद्र सरकार और महंगाई विरोधी नारे लिखे त ितयों के साथ धरना देकर तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया गया। सरगुजा में श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद में निज निवास पर उपाध्यक्ष मोह मद इस्लाम,अशफाक अली प्रमोद चौधरी, मग्गू सिंह, अविनाश एरोशन कनौजिया, लक्ष्मी गुप्ता, अशफाक कमर के साथ बैठे। जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने करजी भंडार में धरना दिया।

Categorized in: