रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- पेट्रोल डीजल, गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर विधायक बृहस्पत सिंह अपने निवास के बाहर जहां धरना प्रदर्शन किए तो वही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मधु गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद दुबे, एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक प्रतीक सिंह सहित पूरे विकासखंड में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने-अपने घरों के बाहर केंद्र सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।
विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि केंद्र में जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से लेकर आज तक महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है केंद्र सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरे तरीके से विफल साबित हुई है महंगाई से आम लोग त्रस्त हैं। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने बढ़ती महंगाई को लेकर कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेतहाशा महंगाई बढ़ रही है जिससे पूरे देश के लोग परेशान हैं आज स्थिति ऐसी हो गई है कि मध्यम वर्ग एवं गरीब लोगों की आर्थिक कमर इस महंगाई ने तोड़ दी है उन्हें दैनिक दिनचर्या भी चलाना मुश्किल हो रहा है। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ दिनेश यादव ने भी बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियों को बताया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरविंद दुबे ने कहा कि जिस प्रकार से बेतहाशा महंगाई बढ़ रही है केंद्र सरकार को तत्काल इस पर संज्ञान लेने की आवश्यकता है केंद्र सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरीके से विफल साबित हो रही है। आज विकासखंड के विभिन्न गांव में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने-अपने घरों के बाहर बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर महिला कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञानती गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि विकास गुप्ता मीना देवी, अजय मनोकामना,अशोक गोंड,जसीम मंसूरी, भोला सोनी, मीना देवी आशीष सोनी, सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। वहीं विधायक के निवास पर विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह जसवंत सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Categorized in: